ऐ बाद-ए-सबा - नज़्म

राहत सुल्तानाराहत सुल्ताना7 Dec 1948

1 min read · 12.4K reads

ऐ बाद-ए-सबा

महबूब से मिलने जाना है

पैग़ाम मिरा पहुँचाना है

पर हद्द-ए-अदब लाज़िम रखना

वो शोख़ जवाँ गर ख़्वाब में हो

धीरे से ज़ुल्फ़ें सहलाना

बेदार अगर वो हो जाए

तो कहना सलाम-ए-शौक़ मिरा

फिर कहना कि दीवानी मैं

पलकों को बिछाए बैठी हूँ

मिलने को बहुत बेताब हूँ मैं

और नींद अगर कुछ गहरी हो

पलकों को हौले से छूना

रुख़्सार थपक देना उन के

दीवार-ओ-दर पर लिख देना

ऐ जान-ए-ग़ज़ल मैं ज़िंदा हूँ

बस आप की दीद की ख़ातिर अब

राहत सुल्ताना
About the poet

राहत सुल्ताना

मूल नाम : राहत सुल्ताना जन्म : 07 Dec 1948 | हैदराबाद, तिलंगाना संबंधी : मोहम्मद अली असर (पति) LCCN : no2001006289

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like