सूर्योदय

भगतसिंह सोनीभगतसिंह सोनी

1 min read · 12.4K reads

 

शीलू के लिए

तुम्हें जाते हुए देखकर
हम विलाप करने लगे 
फिर भी
आँखों में आँसू नहीं थे
वे मूर्च्छित थे पलकों के भीतर

पलकें मन थीं
हम रोए नहीं
देखते रहे
तुम्हारी काया

तुम्हारी खुली आँखों की नींद
जाग रही थी

लगता खुली आँखों की नींद
जाग रही थी

लगता था तुम जाग जाओगी
हमारे सो जाने के पहले

हरी अग्नि से घिरी हुई
तुम्हारी काया जैसे
सूर्य-पिंड

नीले आकाश पर
सूर्योदय को देखकर
अब भी लगता है कि
तुम उग रही हो।

भगतसिंह सोनी
About the poet

भगतसिंह सोनी

भगतसिंह सोनी

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like