गिरह लब पे जो मुद्दआ हो गया

क़ुर्बान अली सालिक बेगक़ुर्बान अली सालिक बेग

1 min read · 12.4K reads

गिरह लब पे जो मुद्दआ हो गया

वो दिल में मिरे आबला हो गया

समझते हैं वो फ़र्ज़ इस की शिकस्त

मिरा दिल भी अहद-ए-वफ़ा हो गया

कहूँ क्या न देखें जो मेरी तरफ़

तग़ाफ़ुल शरीक-ए-हया हो गया

वो करते हैं सुन कर सितम और भी

मिरा नाला शुक्र-ए-जफ़ा हो गया

क़यामत हुई उस की रफ़्तार से

ये हंगामा हंगामा-ज़ा हो गया

बद-ओ-नेक का उन पे क्या ए'तिराज़

जो चाहा किया जो किया हो गया

शब-ए-वस्ल होने की है ये दलील

शब-ए-हिज्र से दिन सिवा हो गया

असर सब खिचा उस की गुफ़्तार में

मिरा नाला भी ना-रसा हो गया

वो सूरत है दिलकश कि इस ज़ुल्म पर

ज़माना तिरा मुब्तला हो गया

मिला दे जिगर को भी दिल में ख़ुदा

कि अब शौक़ हद से सिवा हो गया

ग़म-ओ-रंज-ओ-हुर्मान-ओ-अंदोह को

मिरा सीना मुल्क-ए-बक़ा हो गया

मोहब्बत में इल्ज़ाम क्या दिल को दूँ

ये गुमराह था मुझ को क्या हो गया

हुजूम-बला-हा-ए-हिज्राँ न पूछ

तुझे क्या जो कुछ हो गया हो गया

अनल-इश्क़ कहना न आया मगर

कि मंसूर अनल-हक़-सरा हो गया

ये तक़्वा जवानी में 'सालिक' मगर

बुरे वक़्त में पारसा हो गया

क़ुर्बान अली सालिक बेग
About the poet

क़ुर्बान अली सालिक बेग

उपनाम : 'सालिक' मूल नाम : मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग जन्म : हैदराबाद, तिलंगाना सालिक, मिर्ज़ा कुर्बान अ’ली बेग (1824-1880) हैदराबाद में पैदाइश मगर दिल्ली में पले बढ़े। पहले ‘मोमिन’ और फिर मिर्ज़ा ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। उनके कलाम में अपने उस्ताद की झलकियाँ, बुलंद ख़…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश