तिरी सूरत में वो जल्वा दिखा कर

क़मर हिलालीक़मर हिलाली

1 min read · 12.4K reads

तिरी सूरत में वो जल्वा दिखा कर

रखा है मुझ को दीवाना बना कर

सदा-ए-सरमदी अपना सुना कर

किया हुशियार दीवाना बना कर

किया बेहोश मूसा को बुला कर

तजल्ली तूर पर अपनी दिखा कर

बड़ी मुश्किल से समझा कर मना कर

उसे दिल में रखा मेहमाँ बना कर

सबा लिल्लह ये मुश्त-ए-ख़ाक मेरी

ज़रा ले चल मदीने तक उड़ा कर

अगर होगी मदीने तक रसाई

करूँगा अर्ज़ दर्द-ए-दिल सुना कर

मिरे मौला मिरे सरकार लिल्लाह

रखो मुझ को मदीने में बुला कर

करूँगा उन की ज़ुल्फ़-ए-अम्बरीं में

दिल-ए-सद-चाक को शाना बना कर

नज़र आ जाएँ जब वो शाह-ए-ख़ूबाँ

रखूँगा अपनी आँखों में छुपा कर

उठेंगे हम न हरगिज़ ता-क़यामत

दर-ए-महबूब पर आसन जमा कर

गुज़रती थी किसी आलम में अच्छी

हुए बदनाम इस आलम में आ कर

नज़र भर कर अभी देखा नहीं था

किया बिस्मिल मुझे आँखें दिखा कर

मकाँ में मेरे जिस दिन आएँगे वो

बुलाऊँगा उन्हें आँखें बिछा कर

न आना था तुम्हें पहले ही बाहर

छुपे फिर किस लिए सूरत बता कर

अलग हो कर तमाशा देखते हो

हमें दुनिया के झगड़ों में फँसा कर

मुक़ाबिल अपने तस्वीर-ए-मोहम्मद

लगा रक्खी है आईना बना कर

रहे दाइम सलामत दीन-ओ-ईमाँ

वो बुत कहता है मुझ से यूँ दुआ कर

'क़मर' अपनी हक़ीक़त को समझ कर

उसे देखो ख़ुदी अपनी मिटा कर

क़मर हिलाली
About the poet

क़मर हिलाली

मूल नाम : मोहम्मद क़मरुद्दीन क़मर हिलाली शाह चिश्ती निज़ामी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like