दिल की आग कहाँ ले जाते जलती बुझती छोड़ चले - क़ैसर-उल जाफ़री

क़ैसर-उल जाफ़रीक़ैसर-उल जाफ़री

3 min read · 12.4K reads

दिल की आग कहाँ ले जाते जलती बुझती छोड़ चले
बंजारों से डरने वालों लो हम अपनी बस्ती छोड़ चले

आगे आगे चीख़ रहा है सहरा का इक ज़र्द सफ़र
दरिया जाने साहिल जाने हम तो कश्ती छोड़ चले

मिट्टी के अम्बार के नीचे डूब गया मुस्तक़बिल भी
दीवारों ने देखा होगा बच्चे तख्ती छोड़ चले

दुनिया रखे चाहे फेंके ये है पड़ी ज़म्बिल-ए-सुख़न
हमने जितनी पूँजी जोड़ी रत्ती रत्ती छोड़ चले

सारी उम्र गँवा दी क़ैसरदो गज़ मिट्टी हाथ लगी
कितनी महँगी चीज़ थी दुनिया कितनी सस्ती छोड़ चले
क़ैसर-उल जाफ़री
About the poet

क़ैसर-उल जाफ़री

View profile & all 27 Poems / Stories

More from क़ैसर-उल जाफ़री

  1. बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझे - क़ैसर-उल जाफ़री

    बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझेसूरज निकल रहा था के नींद आ गई मुझे

    12.4K reads
  2. दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थी - क़ैसर-उल जाफ़री

    दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थीदेर तक टूटते लम्हों की सदा कैसी थी

    12.4K reads
  3. घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरे - क़ैसर-उल जाफ़री

    घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरेलोग दरवाज़ों से निकले के मुहाजिर ठहरे

    12.4K reads
  4. हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रख - क़ैसर-उल जाफ़री

    हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रखदरीदा चादर-ए-जाँ है मगर सँभाल के रख

    12.4K reads
  5. सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाता - क़ैसर-उल जाफ़री

    सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाताआदमी इतने कबीलों में न बाँटा जाता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like