हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रख - क़ैसर-उल जाफ़री

क़ैसर-उल जाफ़रीक़ैसर-उल जाफ़री

3 min read · 12.4K reads

हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रख
दरीदा चादर-ए-जाँ है मगर सँभाल के रख

फिर उस के बाद तो कदरें उन्हें पे उट्ठेंगी
कुछ और रोज़ ये दीवार-ओ-दर सँभाल के रख

अभी उड़ान के सौ इम्तिहान बाकी है
इन आँधियों में ज़रा बाल-ओ-पर सँभाल के रख

ये अहद काँप रहा है ज़मीं के अंदर तक
तू अपना हाथ भी दीवार पर सँभाल के रख

पढ़ेंगे लोग उन्हीं में कहानियाँ तेरी
कुछ ओर रोज़ ये दामान-ए-तर सँभाल के रख

हवा के एक ही झोंके की देर है ‘कैसर’
किसी भी ताक पे शम्मा-ए-सहर सँभाल के रख
क़ैसर-उल जाफ़री
About the poet

क़ैसर-उल जाफ़री

View profile & all 27 Poems / Stories

More from क़ैसर-उल जाफ़री

  1. बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझे - क़ैसर-उल जाफ़री

    बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझेसूरज निकल रहा था के नींद आ गई मुझे

    12.4K reads
  2. दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थी - क़ैसर-उल जाफ़री

    दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थीदेर तक टूटते लम्हों की सदा कैसी थी

    12.4K reads
  3. घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरे - क़ैसर-उल जाफ़री

    घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरेलोग दरवाज़ों से निकले के मुहाजिर ठहरे

    12.4K reads
  4. सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाता - क़ैसर-उल जाफ़री

    सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाताआदमी इतने कबीलों में न बाँटा जाता

    12.4K reads
  5. सदियों तवील रात के ज़ानूँ से सर उठा - क़ैसर-उल जाफ़री

    सदियों तवील रात के ज़ानूँ से सर उठासूरज उफुक से झाँक रहा है नज़र उठा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like