बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझे - क़ैसर-उल जाफ़री

क़ैसर-उल जाफ़रीक़ैसर-उल जाफ़री

4 min read · 12.4K reads

बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझे
सूरज निकल रहा था के नींद आ गई मुझे

रक्खी न जिंदगी ने मेरी मुफलिसी की शर्म
चादर बना के राह में फैला गई मुझे

मैं बिक गया था बाद में बे-सरफा जान कर
दुनिया मेरी दुकान पे लौटा गई मुझे

दरिया पे एक तंज समझिए के तिश्नगी
साहिल की सर्द रेत में दफना गई मुझे

ऐ ज़िंदगी तमाम लहू राएगाँ हुआ
किस दश्त-ए-बे-सवाद में बरसा गई मुझे

कागज़ का चाँद रख दिया दुनिया ने हाथ में
पहले सफर की रात ही रास आ गई मुझे

क्या चीज़ थी किसी की अदा-ए-सुपुर्दगी
भीगे बदन की आग में नहला गई मुझे

‘कैसर’ कलम की आग का एहसान-मंद हूँ
जब उँगलियाँ जलीं तो गज़ल आ गई मुझे
क़ैसर-उल जाफ़री
About the poet

क़ैसर-उल जाफ़री

View profile & all 27 Poems / Stories

More from क़ैसर-उल जाफ़री

  1. दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थी - क़ैसर-उल जाफ़री

    दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थीदेर तक टूटते लम्हों की सदा कैसी थी

    12.4K reads
  2. घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरे - क़ैसर-उल जाफ़री

    घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरेलोग दरवाज़ों से निकले के मुहाजिर ठहरे

    12.4K reads
  3. हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रख - क़ैसर-उल जाफ़री

    हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रखदरीदा चादर-ए-जाँ है मगर सँभाल के रख

    12.4K reads
  4. सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाता - क़ैसर-उल जाफ़री

    सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाताआदमी इतने कबीलों में न बाँटा जाता

    12.4K reads
  5. सदियों तवील रात के ज़ानूँ से सर उठा - क़ैसर-उल जाफ़री

    सदियों तवील रात के ज़ानूँ से सर उठासूरज उफुक से झाँक रहा है नज़र उठा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like