सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाता - क़ैसर-उल जाफ़री

क़ैसर-उल जाफ़रीक़ैसर-उल जाफ़री

3 min read · 12.4K reads

सारी दुनिया के तअल्लुक से जो सोचा जाता
आदमी इतने कबीलों में न बाँटा जाता

दिल का अहवाल न पूछो के बहुत रोज़ हुए
इस ख़राबे की तरफ मैं नही आता जाता

जिंदगी तिश्ना-दहानी का सफर थी शायद
हम जिधर जाते उसी राह पे सहरा जाता

शाम होते ही कोई शम्मा जला रखनी थी
जब दरीचे से हवा आती तो देखा जाता

रौशनी अपने घरोंदों में छुपी थी वरना
शहर के शहर पे शब-खून न मारा जाता

सारे कागज़ पे बिछी थीं मेरी आँखें ‘कैसर’
इतने आँसू थे के इक हर्फ न लिक्खा जाता
क़ैसर-उल जाफ़री
About the poet

क़ैसर-उल जाफ़री

View profile & all 27 Poems / Stories

More from क़ैसर-उल जाफ़री

  1. बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझे - क़ैसर-उल जाफ़री

    बरसों के रत-जगों की थकन खा गई मुझेसूरज निकल रहा था के नींद आ गई मुझे

    12.4K reads
  2. दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थी - क़ैसर-उल जाफ़री

    दश्त-ए-तन्हाई में कल रात हवा कैसी थीदेर तक टूटते लम्हों की सदा कैसी थी

    12.4K reads
  3. घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरे - क़ैसर-उल जाफ़री

    घर बसा कर भी मुसाफिर के मुसाफिर ठहरेलोग दरवाज़ों से निकले के मुहाजिर ठहरे

    12.4K reads
  4. हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रख - क़ैसर-उल जाफ़री

    हवा बहुत है मता-ए-सफर सँभाल के रखदरीदा चादर-ए-जाँ है मगर सँभाल के रख

    12.4K reads
  5. सदियों तवील रात के ज़ानूँ से सर उठा - क़ैसर-उल जाफ़री

    सदियों तवील रात के ज़ानूँ से सर उठासूरज उफुक से झाँक रहा है नज़र उठा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like