मुश्किल है पता चलना क़िस्सों से मोहब्बत का

क़द्र ओरैज़ीक़द्र ओरैज़ी

1 min read · 12.4K reads

मुश्किल है पता चलना क़िस्सों से मोहब्बत का

अंदाज़ा मुसीबत में होता है मुसीबत का

है नज़'अ के आलम में बीमार मोहब्बत का

मुश्किल है सँभलना अब बिगड़ी हुई हालत का

अफ़सोस कि हम सो कर जागे भी तो कब जागे

मरने पे खुला उक़्दा जीने की हक़ीक़त का

वो आए हैं ख़ुद अपने दीवाने को समझाने

ऐ जज़्बा-ए-दिल देखा इक़बाल मोहब्बत का

ऐ चश्म-ए-हक़ीक़त-बीं दिल की है बिसात इतनी

इक छोटा सा टुकड़ा है आईना-ए-हसरत का

क्यूँ इश्क़ के झगड़े को ले जाता है उक़्बा में

कर ख़ात्मा दुनिया में दुनिया की मुसीबत का

ऐ 'क़द्र' हसीनों को मैं दिल से न क्यूँ चाहूँ

जब हुस्न-परस्ती भी इक ज़ौक़ है फ़ितरत का

क़द्र ओरैज़ी
About the poet

क़द्र ओरैज़ी

मूल नाम : अबू ज़ाहिद सय्यद यहया हुसैनी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from क़द्र ओरैज़ी

  1. है आम अज़ल ही से फ़ैज़ान मोहब्बत का

    है आम अज़ल ही से फ़ैज़ान मोहब्बत काइम्कान मुसल्लम है इम्कान मोहब्बत का

    12.4K reads
  2. ज़ब्त कर आह बार बार न कर

    ज़ब्त कर आह बार बार न करग़म-ए-उल्फ़त को शर्मसार न कर

    12.4K reads
  3. ख़ामोश इस तरह से न जल कर धुआँ उठा

    ख़ामोश इस तरह से न जल कर धुआँ उठाऐ शम्अ' कुछ तो बोल कभी तो ज़बाँ उठा

    12.4K reads
  4. तेग़-ए-जफ़ा को तेरी नहीं इम्तिहाँ से रब्त

    तेग़-ए-जफ़ा को तेरी नहीं इम्तिहाँ से रब्तमेरी सुबुक-सरी को है बार-ए-गराँ से रब्त

    12.4K reads
  5. कोह-ए-ग़म से क्या ग़रज़ फ़िक्र-ए-बुताँ से क्या ग़रज़

    कोह-ए-ग़म से क्या ग़रज़ फ़िक्र-ए-बुताँ से क्या ग़रज़ऐ सुबुक-रुई तुझे बार-ए-गराँ से क्या ग़रज़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश