है आम अज़ल ही से फ़ैज़ान मोहब्बत का

क़द्र ओरैज़ीक़द्र ओरैज़ी

1 min read · 12.4K reads

है आम अज़ल ही से फ़ैज़ान मोहब्बत का

इम्कान मुसल्लम है इम्कान मोहब्बत का

तोड़ा नहीं जा सकता पैमान मोहब्बत का

नुक़सान ख़ुद अपना है नुक़सान मोहब्बत का

फिर उन की निगाहों से टकराई मिरी नज़रें

फिर बढ़ने लगा दिल में तूफ़ान मोहब्बत का

एक एक तमन्ना में लाखों हैं तमन्नाएँ

अरमानों की दुनिया है अरमान मोहब्बत का

इस वास्ते मुस्लिम की फ़ितरत में मोहब्बत है

देता है सबक़ उस को क़ुरआन मोहब्बत का

बरबाद-ए-मोहब्बत की हालत है अजब हालत

है बे-सर-ओ-सामानी सामान मोहब्बत का

जज़्बात मोहब्बत के मैं लाख छुपाता हूँ

करती हैं मिरी नज़रें एलान मोहब्बत का

गोया मिरे सीने में मीज़ान-ए-मोहब्बत है

यूँ दिल में जिगर में है पैकान मोहब्बत का

वो नूर का परतव है या हुस्न का परतव है

है दीन मोहब्बत का ईमान मोहब्बत का

जो दर्द का हामिल है वो ज़ौक़ में कामिल है

बेहिस को नहीं होता ईक़ान मोहब्बत का

इज्माल ये बे-शक है तफ़्सील का आईना

मज़मून पे हावी है उन्वान मोहब्बत का

हैं उस के तसव्वुर को घेरे हुए अरमाँ सब

रहता है फ़क़ीरों में सुल्तान मोहब्बत का

आती है नज़र उस में इख़्लास की हर सूरत

आईना है आईना इंसान मोहब्बत का

नैरंग मोहब्बत का हर शेर से ज़ाहिर है

है 'क़द्र' का दीवाँ भी दीवान मोहब्बत का

क़द्र ओरैज़ी
About the poet

क़द्र ओरैज़ी

मूल नाम : अबू ज़ाहिद सय्यद यहया हुसैनी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from क़द्र ओरैज़ी

  1. ज़ब्त कर आह बार बार न कर

    ज़ब्त कर आह बार बार न करग़म-ए-उल्फ़त को शर्मसार न कर

    12.4K reads
  2. मुश्किल है पता चलना क़िस्सों से मोहब्बत का

    मुश्किल है पता चलना क़िस्सों से मोहब्बत काअंदाज़ा मुसीबत में होता है मुसीबत का

    12.4K reads
  3. ख़ामोश इस तरह से न जल कर धुआँ उठा

    ख़ामोश इस तरह से न जल कर धुआँ उठाऐ शम्अ' कुछ तो बोल कभी तो ज़बाँ उठा

    12.4K reads
  4. तेग़-ए-जफ़ा को तेरी नहीं इम्तिहाँ से रब्त

    तेग़-ए-जफ़ा को तेरी नहीं इम्तिहाँ से रब्तमेरी सुबुक-सरी को है बार-ए-गराँ से रब्त

    12.4K reads
  5. कोह-ए-ग़म से क्या ग़रज़ फ़िक्र-ए-बुताँ से क्या ग़रज़

    कोह-ए-ग़म से क्या ग़रज़ फ़िक्र-ए-बुताँ से क्या ग़रज़ऐ सुबुक-रुई तुझे बार-ए-गराँ से क्या ग़रज़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like