ज़ब्त कर आह बार बार न कर

क़द्र ओरैज़ीक़द्र ओरैज़ी

1 min read · 12.4K reads

ज़ब्त कर आह बार बार न कर

ग़म-ए-उल्फ़त को शर्मसार न कर

जिस को ख़ुद अपना ए'तिबार न हो

ऐसे इंसाँ का ए'तिबार न कर

उस के फ़ज़्ल-ओ-करम पे रख नज़रें

अपने सज्दों का ए'तिबार न कर

बाग़ उजड़ने का ग़म ही क्या कम है

जाने भी दे ग़म-ए-बहार न कर

लोग तुझ को हक़ीर समझेंगे

हद से ज़ाइद भी इंकिसार न कर

वक़्त से फ़ाएदा उठा लेकिन

वक़्त का कोई ए'तिबार न कर

लुत्फ़ उठा बस निगाह-ए-अव्वल से

हर नज़र को गुनाहगार न कर

जिस से फ़ित्ने बपा हों दुनिया में

ऐसे ग़ाफ़िल को होशियार न कर

'क़द्र' को तू ने दी है जब इज़्ज़त

ऐ ख़ुदा उस को बे-वक़ार न कर

क़द्र ओरैज़ी
About the poet

क़द्र ओरैज़ी

मूल नाम : अबू ज़ाहिद सय्यद यहया हुसैनी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from क़द्र ओरैज़ी

  1. है आम अज़ल ही से फ़ैज़ान मोहब्बत का

    है आम अज़ल ही से फ़ैज़ान मोहब्बत काइम्कान मुसल्लम है इम्कान मोहब्बत का

    12.4K reads
  2. मुश्किल है पता चलना क़िस्सों से मोहब्बत का

    मुश्किल है पता चलना क़िस्सों से मोहब्बत काअंदाज़ा मुसीबत में होता है मुसीबत का

    12.4K reads
  3. ख़ामोश इस तरह से न जल कर धुआँ उठा

    ख़ामोश इस तरह से न जल कर धुआँ उठाऐ शम्अ' कुछ तो बोल कभी तो ज़बाँ उठा

    12.4K reads
  4. तेग़-ए-जफ़ा को तेरी नहीं इम्तिहाँ से रब्त

    तेग़-ए-जफ़ा को तेरी नहीं इम्तिहाँ से रब्तमेरी सुबुक-सरी को है बार-ए-गराँ से रब्त

    12.4K reads
  5. कोह-ए-ग़म से क्या ग़रज़ फ़िक्र-ए-बुताँ से क्या ग़रज़

    कोह-ए-ग़म से क्या ग़रज़ फ़िक्र-ए-बुताँ से क्या ग़रज़ऐ सुबुक-रुई तुझे बार-ए-गराँ से क्या ग़रज़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी