तेग़-ए-जफ़ा को तेरी नहीं इम्तिहाँ से रब्त

क़द्र ओरैज़ीक़द्र ओरैज़ी

1 min read · 12.4K reads

तेग़-ए-जफ़ा को तेरी नहीं इम्तिहाँ से रब्त

मेरी सुबुक-सरी को है बार-ए-गराँ से रब्त

दुनिया को हम से काम न दुनिया से हम को काम

ख़ातिर से तेरी रखते हैं सारे-जहाँ से रब्त

उड़ते ही गर्द जाती है जो सू-ए-आसमाँ

है कुछ न कुछ ज़मीन को भी आसमाँ से रब्त

इज़हार-ए-हाल के लिए सूरत सवाल है

है गुफ़्तुगू से काम न हम को ज़बाँ से रब्त

चश्मे की तरह रहती हैं जारी मुदाम ये

आँखों को हो गया है जो आब-ए-रवाँ से रब्त

बे-रब्तियों ने 'क़द्र' मिटाई जो रब्त की

है गोश्त को भी अपने न अब उस्तुख़्वाँ से रब्त

क़द्र ओरैज़ी
About the poet

क़द्र ओरैज़ी

मूल नाम : अबू ज़ाहिद सय्यद यहया हुसैनी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from क़द्र ओरैज़ी

  1. है आम अज़ल ही से फ़ैज़ान मोहब्बत का

    है आम अज़ल ही से फ़ैज़ान मोहब्बत काइम्कान मुसल्लम है इम्कान मोहब्बत का

    12.4K reads
  2. ज़ब्त कर आह बार बार न कर

    ज़ब्त कर आह बार बार न करग़म-ए-उल्फ़त को शर्मसार न कर

    12.4K reads
  3. मुश्किल है पता चलना क़िस्सों से मोहब्बत का

    मुश्किल है पता चलना क़िस्सों से मोहब्बत काअंदाज़ा मुसीबत में होता है मुसीबत का

    12.4K reads
  4. ख़ामोश इस तरह से न जल कर धुआँ उठा

    ख़ामोश इस तरह से न जल कर धुआँ उठाऐ शम्अ' कुछ तो बोल कभी तो ज़बाँ उठा

    12.4K reads
  5. कोह-ए-ग़म से क्या ग़रज़ फ़िक्र-ए-बुताँ से क्या ग़रज़

    कोह-ए-ग़म से क्या ग़रज़ फ़िक्र-ए-बुताँ से क्या ग़रज़ऐ सुबुक-रुई तुझे बार-ए-गराँ से क्या ग़रज़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like