वक़्त ज़ाए न अब किया जाए - पुरुषोत्तम यक़ीन

पुरुषोत्तम यक़ीनपुरुषोत्तम यक़ीन21 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

वक़्त ज़ाए न अब किया जाए
नज़्म घर का बदल लिया जाए

हम ने क्या-क्या न सहा अब तक
अब तो मिलजुल के कुछ किया जाए

सर झुका है तो फ़िर कटेगा ज़रूर
क्यूँ न सर को उठा लिया जाए

जानता हूँ तुम इस से खेलोगे
फिर भी सोचा है दिल दे दिया जाए

मुद्दतों में मिली है तन्हाई
आज जी भर के रो लिया जाए

इतनी नज़्दीकियाँ भी ठीक नहीं
तुम से कुछ दूर हो लिया जाए

गाड़ी अब और यूँ चलेगी नहीं
सोचना ये है, क्या किया जाए

ज़ुल्म दिल पर यक़ीन और नहीं
प्यार ख़ुद से भी अब किया जाए
पुरुषोत्तम यक़ीन
About the poet

पुरुषोत्तम यक़ीन

View profile & all 39 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम यक़ीन

  1. किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहींवो समझते हैं हमें उनसे मुहब्बत ही नहीं

    12.4K reads
  2. हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकरवक़्त पर निकला वही आहो-फ़ुगाँ का पैकर

    12.4K reads
  3. सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी हैअस्ल बातों की शुरूआत अभी बाक़ी है

    12.4K reads
  4. फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर हैया कोई पंछी कफ़स में ज़िंदगी से दूर है

    12.4K reads
  5. बात दिल खोल के आपस में अगर हो जाती - पुरुषोत्तम यक़ीन

    बात दिल खोल के आपस में अगर हो जातीहम अंधेरों से उबर जाते सहर हो जाती

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like