सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है - पुरुषोत्तम यक़ीन

पुरुषोत्तम यक़ीनपुरुषोत्तम यक़ीन21 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है
अस्ल बातों की शुरूआत अभी बाक़ी है

तुम समझते हो इसे दिन ये तुम्हारी मर्ज़ी
होश कहता है मेरा रात अभी बाक़ी है

खुशबू फ़ैली है हवाओं में कहाँ सोंधी-सी
वो जो होने को थी बरसात अभी बाक़ी है

घिर के छाई जो घटा शाम का धोका तो हुआ
फ़िर लगा शाम की सौगात अभी बाक़ी है

खेलते ख़ूब हो, चालों से तुम्हारी हम ने
धोके खाए हैं मगर मात अभी बाक़ी है

जो नुमायाँ है यही उन का तअर्रुफ़ तो नहीं
बूझना उन की सही ज़ात अभी बाक़ी है

रुक नहीं जाना यकीन आप की मंज़िल ये नहीं
मंज़िलों से तो मुलाक़ात अभी बाक़ी है
पुरुषोत्तम यक़ीन
About the poet

पुरुषोत्तम यक़ीन

View profile & all 39 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम यक़ीन

  1. किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहींवो समझते हैं हमें उनसे मुहब्बत ही नहीं

    12.4K reads
  2. हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकरवक़्त पर निकला वही आहो-फ़ुगाँ का पैकर

    12.4K reads
  3. फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर हैया कोई पंछी कफ़स में ज़िंदगी से दूर है

    12.4K reads
  4. बात दिल खोल के आपस में अगर हो जाती - पुरुषोत्तम यक़ीन

    बात दिल खोल के आपस में अगर हो जातीहम अंधेरों से उबर जाते सहर हो जाती

    12.4K reads
  5. हम अंधेरे में चरागों को जला देते हैं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम अंधेरे में चरागों को जला देते हैंहम पे इल्ज़ाम है हम आग लगा देते हैं

    12.4K reads