फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है - पुरुषोत्तम यक़ीन

पुरुषोत्तम यक़ीनपुरुषोत्तम यक़ीन21 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है
या कोई पंछी कफ़स में ज़िंदगी से दूर है

मन उधर ले जाए है तो ज़हन खीचें है इधर
तन- मुसाफ़िर इसलिए हर आस्ताँ से दूर है

करना पडता और कुछ, दिल की रज़ा है और कुछ
हर तमन्ना किस कदर हालात से मज़बूर है

कुत्ते की दुम की तरह टेढ़ा रहा उस का मिज़ाज
तेरी हर कोशिश दिवाने देख थक कर चूर है

अपने हाथों खुद अभी पर बांध कर छोड़ा परिन्द
अब ये पूछे हो उसे, क्यूँ उडने से माज़ूर[1] है

अब तुम्हे क्या हो गया, तुम ने अभी था ये कहा
आप की तो शर्त हर मंज़ूर है, मंज़ूर है

अय ’यक़ीन’ अब तेरा चर्चा है सारे शहर में
अब तेरा दीवानापन चारों तरफ़ मशहूर है
पुरुषोत्तम यक़ीन
About the poet

पुरुषोत्तम यक़ीन

View profile & all 39 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम यक़ीन

  1. किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहींवो समझते हैं हमें उनसे मुहब्बत ही नहीं

    12.4K reads
  2. हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकरवक़्त पर निकला वही आहो-फ़ुगाँ का पैकर

    12.4K reads
  3. सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी हैअस्ल बातों की शुरूआत अभी बाक़ी है

    12.4K reads
  4. बात दिल खोल के आपस में अगर हो जाती - पुरुषोत्तम यक़ीन

    बात दिल खोल के आपस में अगर हो जातीहम अंधेरों से उबर जाते सहर हो जाती

    12.4K reads
  5. हम अंधेरे में चरागों को जला देते हैं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम अंधेरे में चरागों को जला देते हैंहम पे इल्ज़ाम है हम आग लगा देते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like