हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर - पुरुषोत्तम यक़ीन

पुरुषोत्तम यक़ीनपुरुषोत्तम यक़ीन21 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर
वक़्त पर निकला वही आहो-फ़ुगाँ का पैकर

मतलबो-मौकापरस्ती के है किरदार सभी
किस बलंदी पे है देखो तो जहा‘ं का पैकर

हर तरफ़ अब तो नज़र में है लहू के धब्बे
कितना बदरंग हुआ अम्नो-अमाँ का पैकर

इस ज़माने की घुटन साफ़ बयाँ करती है
कल ज़मीं पर भी गिरा होगा ज़माँ का पैकर

हर तरफ़ झूट नज़र आता है अब इस युग में
कैसा आईना यक़ीन और कहाँ का पैकर
पुरुषोत्तम यक़ीन
About the poet

पुरुषोत्तम यक़ीन

View profile & all 39 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम यक़ीन

  1. किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहींवो समझते हैं हमें उनसे मुहब्बत ही नहीं

    12.4K reads
  2. सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी हैअस्ल बातों की शुरूआत अभी बाक़ी है

    12.4K reads
  3. फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर हैया कोई पंछी कफ़स में ज़िंदगी से दूर है

    12.4K reads
  4. बात दिल खोल के आपस में अगर हो जाती - पुरुषोत्तम यक़ीन

    बात दिल खोल के आपस में अगर हो जातीहम अंधेरों से उबर जाते सहर हो जाती

    12.4K reads
  5. हम अंधेरे में चरागों को जला देते हैं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम अंधेरे में चरागों को जला देते हैंहम पे इल्ज़ाम है हम आग लगा देते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like