किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं - पुरुषोत्तम यक़ीन

पुरुषोत्तम यक़ीनपुरुषोत्तम यक़ीन21 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं
वो समझते हैं हमें उनसे मुहब्बत ही नहीं

दोपहर सख्त है, सूरज से ठनी है मेरी
ऐसे हालात में आराम की सूरत ही नहीं

शाम से पहले पहुँचना है उफ़ुक तक मुझ को
मुड़ के देखूँ कभी इतनी मुझे मुहलत ही नही

ज़ोर दुनिया का दिलों पर है हमेशा तारी
कैसी दुनिया है, दिलों की कोई क़ीमत ही नहीं

कोई खफ़गी तो ज़रूरी है तगाफ़ुल के लिए
अज़नबी हूँ मैं उन्हे मुझसे शिकायत ही नहीं

देखा कुछ और था महफ़िल में बयाँ और करूँ
ये न होगा कभी,ऎसी मेरी फ़ितरत ही नहीं

यूँ तो बनते भी है कानून यहाँ रोज़ नए
न्याय मुफ़्लिस को मिले ऎसी हुकूमत ही नहीं

उम्र का क्या है यक़ीन आज ही दे जाए फ़रेब
कल के वादों की फ़िर ऎसे में हक़ीक़त ही नहीं
पुरुषोत्तम यक़ीन
About the poet

पुरुषोत्तम यक़ीन

View profile & all 39 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम यक़ीन

  1. हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकरवक़्त पर निकला वही आहो-फ़ुगाँ का पैकर

    12.4K reads
  2. सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी हैअस्ल बातों की शुरूआत अभी बाक़ी है

    12.4K reads
  3. फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर हैया कोई पंछी कफ़स में ज़िंदगी से दूर है

    12.4K reads
  4. बात दिल खोल के आपस में अगर हो जाती - पुरुषोत्तम यक़ीन

    बात दिल खोल के आपस में अगर हो जातीहम अंधेरों से उबर जाते सहर हो जाती

    12.4K reads
  5. हम अंधेरे में चरागों को जला देते हैं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम अंधेरे में चरागों को जला देते हैंहम पे इल्ज़ाम है हम आग लगा देते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like