सरिता के प्रति - पुरुषार्थवती देवी

पुरुषार्थवती देवीपुरुषार्थवती देवी

5 min read · 12.4K reads



सजनि! कहाँ से बही आ रहीं, चलीं किधर, किस ओर।
किसके लिये मची है हिय में, यह व्याकुलता घोर॥
अगणित हृदयों में छेड़ी है मूक व्यथा अनजान।
कितने ही सूनेपन का, कर डाला है अवसान॥
बिछा प्रकृति का अंचल सुन्दर तेरा स्वागत सार।
चूम-चूमकर वृक्ष झूमते ले-ले निज उपहार॥
सतत तुम्हार मन-रंजन को विहग करें कल्लोल।
तुम्हें हँसाने को ही निशिदिन बोलें मीठे बोल॥
बुझते जाते धीरे-धीरे नक्षत्रों के दीपक।
स्नेह-शून्य होकर मानो दिखलाते-से हैं पथ॥
नीरव कुंज हुए मुखरित सुन तव निनाद-गम्भीर।
मतवाले प्यासे पी तुझको होते अधिक अधीर॥
कितने निर्झर दिखा चुके हैं तुझको निज हिय-चीर।
किन्तु न भरता उनसे तेरा शोक उदधि गम्भीर॥
किसके हित सकरुण विहाग सम अविश्रान्त यह रोदन।
नीरस प्रान्तों में बखरेती क्यों अपना भीगा मन॥
क्या आगे बढ़कर पाओगे अपने चिर-आराध्य।
चलो, चलें, तब मिलकर सजनी मिटे हृदय की साध॥
पुरुषार्थवती देवी
About the poet

पुरुषार्थवती देवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from पुरुषार्थवती देवी

  1. निर्झर - पुरुषार्थवती देवी

    सदा दृग-जल से रोता विश्व, हृदय तुम देते अपना चीर।कहाँ पाओगे प्रेम-अनन्त, बहाकर अपना मानस-नीर॥

    12.4K reads
  2. मीठा जल बरसानेवाले - पुरुषार्थवती देवी

    नील वर्ण की चादर डाले घुमड़-घुमड़कर आनेवाले।नगर, गाँव, गिरि-गह्वर, कानन निज सन्देश सुनानेवाले॥

    12.4K reads
  3. पतझड़ - पुरुषार्थवती देवी

    इन पंखों में तड़प उठा है यह मेरा मृदुहासखिलकर भी इसमें पाया है भीना-भीना हास॥

    12.4K reads
  4. दलित कलिका - पुरुषार्थवती देवी

    मुझे देखकर खड़े हँस रहे, विकसित सुन्दर फूल।करते हो परिहास हास, तरु शाखाओं पर झूल॥

    12.4K reads
  5. प्रतीक्षा - पुरुषार्थवती देवी

    ओह! विदा माँगने आईयह क्षीण हुई उजियाली।मैं व्यस्त हो उठी अब तो लखकर पश्चिम की लाली॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like