पतझड़ - पुरुषार्थवती देवी

पुरुषार्थवती देवीपुरुषार्थवती देवी

4 min read · 12.4K reads


इन पंखों में तड़प उठा है यह मेरा मृदुहास
खिलकर भी इसमें पाया है भीना-भीना हास॥
बाल-सुलभ-चंचलता खेली पंखड़ियों पर प्यार।
कितने ही वसन्त मुर्झाये यह विधु-वदन निहार॥

नवयौवन का मद मतवाला फिर-फिर बजते तार।
इस तन पर निसार होता था अलि का जीवन-सार॥
वह परिहास हास, जिसमें था-पाया पूर्ण विकास।
समझ न सकती थी मैं इसमें भी हे क्षीण विनास॥

ऊँची डाली पर देखा था वह विस्तृत संसार।
अब क्षिति के उजड़े दिल में है खोजा इसका क्षार॥
खुले हुए थे जग भर क हिय मैं थी उनका हार।
किन्तु शेष है अब तो केवल पौरुष, पाद-प्रहार॥
आह! याद करके क्या होगा अपना गत संगीत।
भूल जायँ विस्मृतियों में ही मेरे राग-पुनीत॥
सुनी अनसुनी करदो, मेरी नीरस-करुण-पुकार।
जाती हूँ वेदना भरे मन से अनन्त के द्वार॥
पुरुषार्थवती देवी
About the poet

पुरुषार्थवती देवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from पुरुषार्थवती देवी

  1. निर्झर - पुरुषार्थवती देवी

    सदा दृग-जल से रोता विश्व, हृदय तुम देते अपना चीर।कहाँ पाओगे प्रेम-अनन्त, बहाकर अपना मानस-नीर॥

    12.4K reads
  2. मीठा जल बरसानेवाले - पुरुषार्थवती देवी

    नील वर्ण की चादर डाले घुमड़-घुमड़कर आनेवाले।नगर, गाँव, गिरि-गह्वर, कानन निज सन्देश सुनानेवाले॥

    12.4K reads
  3. सरिता के प्रति - पुरुषार्थवती देवी

    सजनि! कहाँ से बही आ रहीं, चलीं किधर, किस ओर।किसके लिये मची है हिय में, यह व्याकुलता घोर॥

    12.4K reads
  4. दलित कलिका - पुरुषार्थवती देवी

    मुझे देखकर खड़े हँस रहे, विकसित सुन्दर फूल।करते हो परिहास हास, तरु शाखाओं पर झूल॥

    12.4K reads
  5. प्रतीक्षा - पुरुषार्थवती देवी

    ओह! विदा माँगने आईयह क्षीण हुई उजियाली।मैं व्यस्त हो उठी अब तो लखकर पश्चिम की लाली॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like