प्रतीक्षा - पुरुषार्थवती देवी

पुरुषार्थवती देवीपुरुषार्थवती देवी

3 min read · 12.4K reads



ओह! विदा माँगने आईयह क्षीण हुई उजियाली।
मैं व्यस्त हो उठी अब तो लखकर पश्चिम की लाली॥
आशा की लहरें ठगकर यह सूना-सा अन्धेरा।
रो उठतीं दूर क्षितिज पर रुकता-सा हुआ बसेरा॥
हम नहीं मानते फिर भी इस नैराश्य को, आखिर।
जा-जाकर फिर आ रुकते उस पार वहीं होकर स्थिर॥
कैसे सुलझाऊँ मन को? निष्प्राण नेत्र हैं चाहें।
उलझाती ही जाती हैं, वह भीगी-भीगी आहें॥
इस पीड़ा में भी क्रीड़ा-कौतुक की अद्भुत खेलें।
अब नहीं सँभाले जाते उद्देश्य-विहीन झमेले॥
कब से बैठी करती हूँ प्राणों से सजल प्रतीक्षा।
ना-लो! बस दे न सकूँगी निर्मम! अब अधिक परीक्षा।
पुरुषार्थवती देवी
About the poet

पुरुषार्थवती देवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from पुरुषार्थवती देवी

  1. निर्झर - पुरुषार्थवती देवी

    सदा दृग-जल से रोता विश्व, हृदय तुम देते अपना चीर।कहाँ पाओगे प्रेम-अनन्त, बहाकर अपना मानस-नीर॥

    12.4K reads
  2. मीठा जल बरसानेवाले - पुरुषार्थवती देवी

    नील वर्ण की चादर डाले घुमड़-घुमड़कर आनेवाले।नगर, गाँव, गिरि-गह्वर, कानन निज सन्देश सुनानेवाले॥

    12.4K reads
  3. पतझड़ - पुरुषार्थवती देवी

    इन पंखों में तड़प उठा है यह मेरा मृदुहासखिलकर भी इसमें पाया है भीना-भीना हास॥

    12.4K reads
  4. सरिता के प्रति - पुरुषार्थवती देवी

    सजनि! कहाँ से बही आ रहीं, चलीं किधर, किस ओर।किसके लिये मची है हिय में, यह व्याकुलता घोर॥

    12.4K reads
  5. दलित कलिका - पुरुषार्थवती देवी

    मुझे देखकर खड़े हँस रहे, विकसित सुन्दर फूल।करते हो परिहास हास, तरु शाखाओं पर झूल॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like