दलित कलिका - पुरुषार्थवती देवी

पुरुषार्थवती देवीपुरुषार्थवती देवी

4 min read · 12.4K reads


मुझे देखकर खड़े हँस रहे, विकसित सुन्दर फूल।
करते हो परिहास हास, तरु शाखाओं पर झूल॥
हाव-भाव से अपने जग को देते सरस सुवास।
मुझे देख गर्वित हो करते किन्तु, व्यंग उपवास॥
यदपि धूलि-धूसिता बनी मैं-हूँ सौन्दर्य-विहीन।
भूमि-शायिनी, पदक्रान्त हो गई कान्ति द्युति-हीन॥
नव जीवन का उषः काल था कुसुमित यौवन-उपवन।
रस-लोलुप मधुकरदल करता था सहर्ष आलिंगन॥
विशद नील नभ से करती थी चन्द्र-सुधा-रस-पान।
मन्द अनिल से आन्दोलित हो, गाती नीरव गान॥
गर्व, दर्प सब खर्ब हुआ अब, गिरी, हुई हत-मान।
करुणा-क्रन्दन है केवल अब होने तक अवसान॥
हो गर्वित, उन्मत्त विटप पर झूम रहे हो फूल।
मुझे देख फूले हो, जाना निज अस्तित्व न भूल॥
पुरुषार्थवती देवी
About the poet

पुरुषार्थवती देवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from पुरुषार्थवती देवी

  1. निर्झर - पुरुषार्थवती देवी

    सदा दृग-जल से रोता विश्व, हृदय तुम देते अपना चीर।कहाँ पाओगे प्रेम-अनन्त, बहाकर अपना मानस-नीर॥

    12.4K reads
  2. मीठा जल बरसानेवाले - पुरुषार्थवती देवी

    नील वर्ण की चादर डाले घुमड़-घुमड़कर आनेवाले।नगर, गाँव, गिरि-गह्वर, कानन निज सन्देश सुनानेवाले॥

    12.4K reads
  3. पतझड़ - पुरुषार्थवती देवी

    इन पंखों में तड़प उठा है यह मेरा मृदुहासखिलकर भी इसमें पाया है भीना-भीना हास॥

    12.4K reads
  4. सरिता के प्रति - पुरुषार्थवती देवी

    सजनि! कहाँ से बही आ रहीं, चलीं किधर, किस ओर।किसके लिये मची है हिय में, यह व्याकुलता घोर॥

    12.4K reads
  5. प्रतीक्षा - पुरुषार्थवती देवी

    ओह! विदा माँगने आईयह क्षीण हुई उजियाली।मैं व्यस्त हो उठी अब तो लखकर पश्चिम की लाली॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like