तय अपनी क़ैद की मीआ'द करते जाएँगे

पूजा भाटियापूजा भाटिया11 Aug 1977

1 min read · 12.4K reads

तय अपनी क़ैद की मीआ'द करते जाएँगे

उदास रुत में तुझे याद करते जाएँगे

हम इस तरह से बटाएँगे हाथ दुनिया का

कुछ एक ग़म नए ईजाद करते जाएँगे

जगह जगह पे बिखरेंगे हम सदाएँ और

ख़मोश रात को बर्बाद करते जाएँगे

मिला अश्क-ओ-लहू की नमी को आपस में

सराब शहर में आबाद करते जाएँगे

पूजा भाटिया
About the poet

पूजा भाटिया

मूल नाम : पूजा भाटिया जन्म : 11 Aug 1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like