बेकारी के दिनों में - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads

1 .

बहुत आसानी से
चुभ जाते हैं बोदे शब्द भी
बहुत आसानी से
उतर जाती है भीतर तक
तपते हुए सूरज की आग और
सुगलाये रखती है मन को
और देह को और आत्मा को
जिसे रात की शीतलता भी नहीं भर पाती

अक्सर लगता है जैसे
भाषा में इन दिनों बढ़ रहा है पैनापन
हर दूसरा शब्द चुभोता है आर* जैसे

प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like