शून्य-1 - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads

शून्य के साथ एक संकट हमेशा होता है
उसे कहीं भी उठाकर किसी खाली जगह में
रखना कठिन होता है
इसलिए कि वहाँ जगह खाली होने के बावजूद
शून्य रखा होता है

शून्य में
शून्य के ऊपर
शून्य रखने की जगह नहीं होती है

खाली जगह खाली होने के बावजूद
शून्य से भरी होती है

खाली जगह में
शून्य का भराव होता है.
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories