सांकल की तरह - प्रभात कुमार सिन्हा

प्रभात सरसिजप्रभात सरसिज29 Sept 1949

5 min read · 12.4K reads

आज आद्रा की विदाई है
आषाढ़ की पहली झड़ी का इन्तजार है
वयस्कों को दालपूड़ी खीर आम मिलेंगे आज
बच्चों को धारोष्ण दूध
आज कौन-कौन से ग्रह आँख मिलाएंगे
ज्योतिष भी नहीं जानते
मालिक के दरवाजे के मोखे से सटीं
बैठी हैं कृषकों की स्त्रियाँ
बस एक-दो दालपूड़ी और
बच्चों के लिये फीके दूध के लिये याचिका बनीं
बैठी हैं भूमिहीन कृषकों की स्त्रियाँ
आज दालपूड़ी-खीर और ऊपर से आम खा लेने से
पुरुषों की उम्र बढ़ती है
उफ्! कितना कठिन है मिलना आँटा दाल दूध
पत्थर हृदय के भकोस लेने के बाद ही
मयस्सर होंगे दालपूड़ी फीके स्वाद का खीर
कितना अलग-अलग ब॓ट गया है जीवन का संगीत
आनन्द का संगीत झंकार के साथ
बजता है मोटी चहारदीवारी के अन्दर
निरुपाय और हताश ज़िन्दगी का मूक संगीत
किसान के अनन्त सपनों को खंगालता है
पसलियों में चुपचाप संगीत झनझनाता रहता है
एक बलवान ऐंठन के साथ अंगड़ाई उठती जा रही है
वे मोटी चहारदीवारों को ईंटों सहित
बजाना चाहते हैं सांकल की तरह
आज आद्रा की विदाई है।
प्रभात सरसिज
About the poet

प्रभात सरसिज

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य