माँ आर्द्र थी
नदी का शीतल कछार थी माँ
पिता पीली सरसों के खेत थे
जो कछार तक फैले थे
मैं मंद-पवन
मंद-पवन मैं कछार से उठा
और सरसों के पीले मुरेठों को
छूकर वापस हुआ तो
संपूर्ण कछार सुवासित हो उठा

पत्थर नुकीले बनेपत्थर चले पेट के पक्ष में पशुओं के खिलाफ
सदी कांपती हुयी अस्त हो रही हैसागर में ठहाके लगाता वह
भयभीत हैं स्वरस्वर कातर हैं
हवा तुम्हारे पक्ष में नहीं हैमशक्कत से थकी सांवरी लड़की की
सावन के आकाश को देखती हुईलड़की हँस रही है