पत्थर नुकीले बने
पत्थर चले पेट के पक्ष में पशुओं के खिलाफ
पत्थर और नुकीले बने
पत्थर चले स्वार्थ के पक्ष में भाइयों के खिलाफ
एक पत्थर ने
इंकार किया नुकीला बनकर चलने से
आदमी ने वहां देवघर[1] बसा दिया

सदी कांपती हुयी अस्त हो रही हैसागर में ठहाके लगाता वह
माँ आर्द्र थीनदी का शीतल कछार थी माँ
भयभीत हैं स्वरस्वर कातर हैं
हवा तुम्हारे पक्ष में नहीं हैमशक्कत से थकी सांवरी लड़की की
सावन के आकाश को देखती हुईलड़की हँस रही है