भयभीत हैं स्वर
स्वर कातर हैं
प्यासे कंठ की तरह रुक्ष हैं स्वर
स्वर थरथरा रहे हैं बांसुरी के
सावन नहीं बरसा
भादो नहीं बरसा
सूखे पनघट पर सिसक रहे हैं स्वर
बांसुरी के स्वर कर्कश बन
प्रवेश करना चाहते हैं -
जिला कलक्टर के घर

पत्थर नुकीले बनेपत्थर चले पेट के पक्ष में पशुओं के खिलाफ
सदी कांपती हुयी अस्त हो रही हैसागर में ठहाके लगाता वह
माँ आर्द्र थीनदी का शीतल कछार थी माँ
हवा तुम्हारे पक्ष में नहीं हैमशक्कत से थकी सांवरी लड़की की
सावन के आकाश को देखती हुईलड़की हँस रही है