ऐसा तान छेड़ो - प्रभात कुमार सिन्हा

प्रभात सरसिजप्रभात सरसिज29 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

कुछ ऐसा तान छेड़ो संगीतकार कि
नदियां अपने आश्रय पर पहुंच शान्त हो जायं
रास्ते में गंभीर पहाड़ों की
पगथलियां धोती जायं नदियां
 
सागर अथाह सम्पदा का स्वामी होते हुए
कभी अर्थार्जन की लालच नहीं करता और
धरती पर श्रम-जल में ही
ऊब-डूब करती हैं सम्पदाएं
 
इस भूखण्ड पर
श्रम-जल को लूटने वाले दस्यु
कुपित फणिधर बन रेंग रहे हैं
शीलधर नहीं हैं दस्यु
असंख्य आशंकाओं से घिरे दस्यु
थरथरा रहे हैं
 
बस ऐसा ही तान छेड़ो संगीतकार कि
प्रभात सरसिज
About the poet

प्रभात सरसिज

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like