मत हो सखी उदास, बुरे दिन जाएँगे - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

मत हो सखी उदास , बुरे दिन जाएँगे
चल हंस तू , शाबास ! बुरे दिन जाएँगे

आएँगे फिर बौर आम की बगिया में
लौटेगा मधुमास , बुरे दिन जाएँगे

वो कहते हैं , इक दूजे से दूर रहो
दिल से रहना पास, बुरे दिन जाएँगे

यह धरती थोड़ी-सी ऊपर उठ जाए
झुक जाए आकाश, बुरे दिन जाएँगे

कुछ कारण है, आज हवा में दहशत है
कुछ सच, कुछ आभास, बुरे दिन जाएँगे

यह संकट, हर संकट जैसे कुछ दिन में
हो जाए इतिहास , बुरे दिन जाएँगे
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like