घर के पास नदी होती थी - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

घर के पास नदी होती थी ।
जिसमें माँ कपड़े धोती थी ।

बच्चे को कनियाँ में लेकर,
बोझा मूड़ें पर ढोती थी ।

चूल्हे-चक्की से फुरसत पा,
खेतों में जड़हन बोती थी ।

अम्मा की यादों की खूँटी,
दादा का कुर्ता धोती थी ।

बटुली में अदहन रखकर माँ,
घण्टों तक छिप-छिप रोती थी ।

सबसे पहले सोकर उठती,
सब सो जाएँ, तब सोती थी ।

मैं मीज़ान समझ ना पाया,
क्या पाकर माँ सब खोती थी ।
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like