चल रही थी एक गाड़ी, सब उचककर बैठ गए - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

चल रही थी एक गाड़ी, सब उचककर बैठ गए
गन्दगी भी ख़ूब थी, थोड़ा खिसककर बैठ गए

तस्करों ने जब दिखाया था उन्हें बन्दूक तो
अनगिनत थे वे मगर ज़्यादा दुबककर बैठ गए

भूख से हलकान बीवी और बच्चे, माँ – पिता
सह नहीं पाए तो रोए, फिर सिसककर बैठ गए

धूप, आँधी और धुएँ का आक्रमण होता रहा
बड़बड़ाए लोग और सटकर चिपककर बैठ गए

भीख और सम्मान में ऐसी जिरह देखी नहीं
रोटियाँ फेकीं गईं और वे लपककर बैठ गए
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like