मैं उस को सोचूँ शब-ओ-रोज़ बंदगी की तरह

फौज़िया अख़्तर अज़्काफौज़िया अख़्तर अज़्का17 Jan 1986

1 min read · 12.4K reads

मैं उस को सोचूँ शब-ओ-रोज़ बंदगी की तरह

हैं उस की यादें दिल-ए-ज़ार पर नमी की तरह

कटेगा कैसे भला अरसा-ए-हयात बता

तिरे बिना तो हर इक पल हुआ सदी की तरह

मुझे तो ग़म में भी लज़्ज़त सदा हुई महसूस

है रब का शुक्र मुझे ग़म दिया ख़ुशी की तरह

हमेशा दिल में ग़मों का है मद्द-ओ-जज़्र मगर

नज़र में आती हूँ ठहरी हुई नदी की तरह

कहूँ जो शे'र तो आँखें चमकने लगती हैं

मुझे तो शायरी लगती है रौशनी की तरह

वो शख़्स जिस पे लुटा दी ख़ुलूस की दौलत

वो अब मिले भी तो मिलता है अजनबी की तरह

अगर वो प्यार से सैराब कर दे दिल की ज़मीं

हर एक ज़ख़्म-ए-जिगर खिल उठे कली की तरह

ब-वक़्त-ए-नज़्अ' वो आए क़रीब 'अज़्का' के

क़ज़ा भी लगने लगी उस को ज़िंदगी की तरह

फौज़िया अख़्तर अज़्का
About the poet

फौज़िया अख़्तर अज़्का

जन्म : 17 Jan 1986 | शैख़पुरा, बिहार

View profile & all 8 Poems / Stories

More from फौज़िया अख़्तर अज़्का

  1. उस को जब देख लूँ क़रार आए

    उस को जब देख लूँ क़रार आएदिल के सहरा में भी बहार आए

    12.4K reads
  2. चाँदनी रात में दरिया का किनारा होता

    चाँदनी रात में दरिया का किनारा होतासाथ तुम होते तो क्या ख़ूब नज़ारा होता

    12.4K reads
  3. उल्फ़त में कोई बात छुपाई नहीं जाती

    उल्फ़त में कोई बात छुपाई नहीं जातीदीवार-ए-अना बीच में लाई नहीं जाती

    12.4K reads
  4. कभी जो होगी विसाल की शब क़रीब वो ख़ुश-जमाल होगा

    कभी जो होगी विसाल की शब क़रीब वो ख़ुश-जमाल होगातो रक़्स साँसें करेंगी और धड़कनों में मेरी धमाल होगा

    12.4K reads
  5. तवज्जोह इस क़दर उन की उसे मैं दिल-लगी समझूँ

    तवज्जोह इस क़दर उन की उसे मैं दिल-लगी समझूँकि उन की मेहरबानी अपनी मैं ख़ुश-क़िस्मती समझूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like