तवज्जोह इस क़दर उन की उसे मैं दिल-लगी समझूँ

फौज़िया अख़्तर अज़्काफौज़िया अख़्तर अज़्का17 Jan 1986

1 min read · 12.4K reads

तवज्जोह इस क़दर उन की उसे मैं दिल-लगी समझूँ

कि उन की मेहरबानी अपनी मैं ख़ुश-क़िस्मती समझूँ

नज़र आता है दरिया भी बयाबाँ हिज्र में उन के

जो उन का क़ुर्ब हासिल हो तो सहरा को नदी समझूँ

बिछड़ कर उन से जीने की फ़क़त रस्में निभाती हूँ

जो उन के साथ गुज़री है उसी को ज़िंदगी समझूँ

फ़ुसूँ है प्यार का उन के जो काँटे फूल लगते हैं

शब-ए-दीजूर की बस मैं ही हुस्न-ओ-दिलकशी समझूँ

वो मेरी आँखों के पैग़ाम को क्यों पढ़ नहीं पाते

भला कब तक मैं उन की बे-रुख़ी को सादगी समझूँ

रखूँ सर उस के सीने पर और अपने ग़म भुला डालूँ

वो दिल का आश्ना है क्यों उसे मैं अजनबी समझूँ

न मैं हुस्न-ए-मुजस्सम हूँ न मुझ में कोई ख़ूबी है

मगर उन की नज़र से ख़ुद को देखूँ तो परी समझूँ

घिरी हूँ सख़्त मुश्किल में मगर हूँ मुतमइन 'अज़्का'

ख़ुदा की मस्लहत होगी कोई इस में यही समझूँ

फौज़िया अख़्तर अज़्का
About the poet

फौज़िया अख़्तर अज़्का

जन्म : 17 Jan 1986 | शैख़पुरा, बिहार

View profile & all 8 Poems / Stories

More from फौज़िया अख़्तर अज़्का

  1. उस को जब देख लूँ क़रार आए

    उस को जब देख लूँ क़रार आएदिल के सहरा में भी बहार आए

    12.4K reads
  2. चाँदनी रात में दरिया का किनारा होता

    चाँदनी रात में दरिया का किनारा होतासाथ तुम होते तो क्या ख़ूब नज़ारा होता

    12.4K reads
  3. उल्फ़त में कोई बात छुपाई नहीं जाती

    उल्फ़त में कोई बात छुपाई नहीं जातीदीवार-ए-अना बीच में लाई नहीं जाती

    12.4K reads
  4. कभी जो होगी विसाल की शब क़रीब वो ख़ुश-जमाल होगा

    कभी जो होगी विसाल की शब क़रीब वो ख़ुश-जमाल होगातो रक़्स साँसें करेंगी और धड़कनों में मेरी धमाल होगा

    12.4K reads
  5. तेरी उल्फ़त की नज़र मुझ पे जो पैहम होगी

    तेरी उल्फ़त की नज़र मुझ पे जो पैहम होगीरूह पर ख़ुशियों की बरसात छमा-छम होगी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like