हम आगही इश्क़ का अफ़्साना कहेंगे - फना निज़ामी कानपुरी

फना निज़ामी कानपुरीफना निज़ामी कानपुरी

3 min read · 12.4K reads

हम आगही इश्क़ का अफ़्साना कहेंगे
कुछ अक़्ल के मारे हमें दीवाना कहेंगे

रहता है वहाँ ज़िक्र-ए-तुहूर ओ मय-ए-कौसर
हम आज से काबा को भी मय-ख़ाना कहेंगे

उनवान बदल देंगे फ़क़त आप की ख़ातिर
हम जब भी कहेंगे ही अफ़्साना कहेंगे

परवाने को हम शम्मा समझते हैं सर-ए-शाम
हँगाम-ए-सहर-ए-शम्मा को परवाना कहेंगे

सर रख के तेरे पाँव पे हम करते हैं शिकवा
कुछ लोग इसे सज़्दा-ए-शुकराना कहेंगे

बन जाएगा अल्लाह का घर ख़ुद ही किसी दिन
फिलहाल ‘फ़ना’ दिल को सनम-ख़ाना कहेंगे
फना निज़ामी कानपुरी
About the poet

फना निज़ामी कानपुरी

View profile & all 21 Poems / Stories

More from फना निज़ामी कानपुरी

  1. ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा कर - फना निज़ामी कानपुरी

    ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा करअब ज़ुल्म से बाज़ आ जा अब जौर से तौबा कर

    12.4K reads
  2. बर्क़ को जितनी शोहरत मिली - फना निज़ामी कानपुरी

    बर्क़ को जितनी शोहरत मिलीआशियाँ की ब-दौलत मिली

    12.4K reads
  3. दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करते - फना निज़ामी कानपुरी

    दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करतेयाद आते हो तुम ख़ुद ही हम याद नहीं करते

    12.4K reads
  4. ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं - फना निज़ामी कानपुरी

    ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहींअब्र उठे और बस जाए ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  5. घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ - फना निज़ामी कानपुरी

    घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआहर जगह मेरा जुनूँ रूसवा हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like