ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं - फना निज़ामी कानपुरी

फना निज़ामी कानपुरीफना निज़ामी कानपुरी

3 min read · 12.4K reads

ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं
अब्र उठे और बस जाए ज़रूरी तो नहीं

बर्क़ सय्याद के घर पर भी तो गिर सकती है
आशियानों पे ही लहराए ज़रूरी तो नहीं

राह-बर-राह मुसाफिर को दिखा देता है
वहीं मंज़िल पे पहुँच जाए ज़रूरी तो नहीं

नोक-ए-हर ख़ार ख़तरनाक तो होती है मगर
सब के दामन से उलझ जाए ज़रूरी तो नहीं

गुँचे मुरझाते हैं और शाख़ से गिर जाते हैं
हर कली फूल ही बन जाए ज़रूरी तो नहीं
फना निज़ामी कानपुरी
About the poet

फना निज़ामी कानपुरी

View profile & all 21 Poems / Stories

More from फना निज़ामी कानपुरी

  1. ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा कर - फना निज़ामी कानपुरी

    ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा करअब ज़ुल्म से बाज़ आ जा अब जौर से तौबा कर

    12.4K reads
  2. बर्क़ को जितनी शोहरत मिली - फना निज़ामी कानपुरी

    बर्क़ को जितनी शोहरत मिलीआशियाँ की ब-दौलत मिली

    12.4K reads
  3. दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करते - फना निज़ामी कानपुरी

    दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करतेयाद आते हो तुम ख़ुद ही हम याद नहीं करते

    12.4K reads
  4. घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ - फना निज़ामी कानपुरी

    घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआहर जगह मेरा जुनूँ रूसवा हुआ

    12.4K reads
  5. मुझे रूतबा-ए-ग़म बताना पड़ेगा - फना निज़ामी कानपुरी

    मुझे रूतबा-ए-ग़म बताना पड़ेगाअगर मेरे पीछे ज़माना पड़ेगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like