बर्क़ को जितनी शोहरत मिली - फना निज़ामी कानपुरी

फना निज़ामी कानपुरीफना निज़ामी कानपुरी

3 min read · 12.4K reads

बर्क़ को जितनी शोहरत मिली
आशियाँ की ब-दौलत मिली

ज़ब्त-ए-ग़म की ये क़ीमत मिली
बे-वफ़ाई की तोहमत मिली

उन को गुल का मुकद्दर मिला
मुझ को शबनम की क़िस्मत मिली

क़ल्ब-ए-मै-ख्वार को छोड़ कर
मुझ को हर दिल में नफ़रत मिली

उम्र तो कम मिली शम्मा को
ज़िंदगी खूब-सूरत मिली

मौत लाई नई ज़िंदगी
मैं तो समझा था फ़ुर्सत मिली

हर गुनह-गार को ऐ ‘फ़ना’
गोद फैलाए रहमत मिली
फना निज़ामी कानपुरी
About the poet

फना निज़ामी कानपुरी

View profile & all 21 Poems / Stories

More from फना निज़ामी कानपुरी

  1. ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा कर - फना निज़ामी कानपुरी

    ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा करअब ज़ुल्म से बाज़ आ जा अब जौर से तौबा कर

    12.4K reads
  2. दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करते - फना निज़ामी कानपुरी

    दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करतेयाद आते हो तुम ख़ुद ही हम याद नहीं करते

    12.4K reads
  3. ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं - फना निज़ामी कानपुरी

    ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहींअब्र उठे और बस जाए ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  4. घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ - फना निज़ामी कानपुरी

    घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआहर जगह मेरा जुनूँ रूसवा हुआ

    12.4K reads
  5. मुझे रूतबा-ए-ग़म बताना पड़ेगा - फना निज़ामी कानपुरी

    मुझे रूतबा-ए-ग़म बताना पड़ेगाअगर मेरे पीछे ज़माना पड़ेगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like