इंतहा आज इश्क़ की कर दी - पयाम सईदी

पयाम सईदीपयाम सईदी

2 min read · 12.4K reads


इंतहा आज इश्क़ की कर दी
आपके नाम ज़िन्दगी कर दी

था अँधेरा ग़रीब ख़ाने में
आपने आ के रौशनी कर दी

देने वाले ने उनको हुस्न दिया
और अता मुझको आशिक़ी कर दी

तुमने ज़ुल्फ़ों को रुख़ पे बिखरा कर
शाम रंगीन और भी कर दी
पयाम सईदी
About the poet

पयाम सईदी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like