आपके दिल ने हमें आवाज दी हम आ गए - पयाम सईदी

पयाम सईदीपयाम सईदी

2 min read · 12.4K reads


आपके दिल ने हमें आवाज दी हम आ गए
हमको ले आई मोहब्बत आपकी हम आ गए

अपने आने का सबब हम क्या बताएँ आपको
बैठे बैठे याद आई आपकी हम आ गए

(सबब = कारण, वजह)

हम है दिलवाले भला हम पर किसी का ज़ोर क्या
जायेंगे अपनी ख़ुशी अपनी ख़ुशी हम आ गए

कहिये अब क्या है चराग़ों की ज़रुरत आपको
लेके आँखों में वफ़ा की रौशनी हम आ गए
पयाम सईदी
About the poet

पयाम सईदी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like