दिल कि है तिशनगी से तरसा है - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

दिल कि है तिश्नगी से तरसा है
यूँ तो कहने को अब्र बरसा है

वाय दीवानगी जो तूने दी
अब तो वीराना लगता घर-सा है

तेरे दर पर झुकी है जब से जबीं
मुझको हर दर तेरा ही दर सा है

दिल में‍ आता है कह दूँ जी की बात
तू न माना तो एक डर-सा है

मान न मान बेरुख़ी में तेरी
कहीं ग़ैरों का कुछ असर-सा है

अल्लाताला का अशरफ़ुल्मख़लूक
आदमी अब भी जानवर-सा है

दिले-पामाल की न पूछ ‘शरर’
एक उजड़ा हुआ नगर-सा है
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads