रात की रानी, तू कितनी धन्य है

ओ.एन.वी. कुरुपओ.एन.वी. कुरुप27 May 1931 – 13 Feb 2016

1 min read · 12.4K reads

छाँह के साँप जहाँ अंधे हो तैरते ज्योत्स्ना में,

निरालंब शोकों के आँसू-कुसुम ढुलकती रात में

रात की रानी! तू किस अदृश्य प्रकाश को अपने में

ज्योतित करने को खड़ी की खड़ी रह गई?

ज्योत्स्ना को ललचाती मसृणता

तुझे किसने दी? हे मदोना* स्मिति की

अनाघ्रात लावण्य निर्मलता!

हे मूक निःस्पंद गंधर्व संगीत!

हे तुषार बाष्प में तपस्यालीन नित्यकन्या!

रात की रानी! तू कितनी धन्य है!

सुस्मितै, तू खिली! तेरे मन में तरंगित

प्रकाश बाहर नहीं; अंधकार प्रसूत नागों के

चाटती ज्योत्स्ना के चिलमिलाते

मृण्मय पात्र में तू खिली! खिलकर

उच्छ्वास एक भरकर खड़ी! मन की सौम्यार्द

गंध उस निच्छ्वास में चू पड़ती रही!

रात की रानी, तू कितनी धन्य है!

तेरा सर्वस्व लूटने को ललचाता

निशा पवन दौड़-धूप कर हाँफ़ता आ

तेरी रेशमी साड़ी का आँचल खींचता;

हाथ जोड़, एकाग्र शांत निस्तब्ध;

सधीर कोई निर्वाण मंत्र जपा?

ज्योत्स्ना हुई मंद, पलक-कपाट हुआ बंद

सनिश्वास “हंसगान”* हुआ समाप्त।

रात की रानी! तू कितनी धन्य है!

इनके लिए अंधकार भरा संसार

खुलता तो जन्म के अपराध पर

“जीने” के विविध-निर्देश पर,

तेमस के जंग लगे पड़ाव एक में

क़ैदी बने दुख हम, कवाट कोई तोड़ आ

पहुँचते किसी सहस्रांशु की सतत प्रतीक्षा में

अस्त होते मोह हम! भय-विह्वल हो

घूरकर देखते हा! मृत्यु को!—तू स्वयं

मृत्यु को वरण करती कन्या!

रात की रानी! तू कितनी धन्य है!

मदोना : परिशुद्ध कन्या की मुस्कान

हंसगान : (स्वान सोंग) अंतिम गान

ओ.एन.वी. कुरुप
About the poet

ओ.एन.वी. कुरुप

मलयालम के समादृत कवि और गीतकार। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : ओट्टपलाक्कन नीलकंठन वेलु कुरुप जन्म : 27/05/1931 | कोल्लम, केरला निधन : 13/02/2016 | तिरुवनन्तपुरम, केरला

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी