शिशु दुःख

ओ.एन.वी. कुरुपओ.एन.वी. कुरुप27 May 1931 – 13 Feb 2016

1 min read · 12.4K reads

शिशु के हाथ का

टिफ़िन बॉक्स बीच

सड़क पर गिर गया; भीतर का

भोजन नीचे बिखर गया।

विद्यालय के फ़ाटक पर

बस के आ रुकते

समय, भीड़ चीरकर

नीचे उतरते हुए,

अक्षर भंडार को

भद्रता से संभाले

उस पेटी के बोझ से

कुछ शिथिल हुए हाथ से

वह छोटा-सा टिफ़िन

बॉक्स बीच

सड़क पर गिर गया, भीतर का

भोजन नीचे बिखर गया!

तार मषि से आच्छादित

सड़क पर से मित्रता

तोड़ लोटते

बर्तन औ'' ढकन

पीछे से आ पहुँच

किसी के उन्हें उठा

शिशु करों में रख

कर राह चलते समय

शिशु के नयन

भर उठे! दुपहर भूख

सताने की बात से नहीं।

बर्तन से टपक पड़े

जो बिखरे तीन चार

कप्पा* के टुकड़े थे;

जिन्हें पथिकों ने

देख तो लिया है।

कप्पा : टपियोका, जो निर्धनों का भोजन है।

ओ.एन.वी. कुरुप
About the poet

ओ.एन.वी. कुरुप

मलयालम के समादृत कवि और गीतकार। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : ओट्टपलाक्कन नीलकंठन वेलु कुरुप जन्म : 27/05/1931 | कोल्लम, केरला निधन : 13/02/2016 | तिरुवनन्तपुरम, केरला

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like