कितने उजले दिन बचे कितनी हसीं रातें बचीं - नूर मुहम्मद `नूर

नूर मुहम्मद `नूरनूर मुहम्मद `नूर17 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

कितने उजले दिन बचे कितनी हसीं रातें बचीं
जाने कितनी और लफ्ज़ों से मुलाक़ातें बचीं

फ़िक्रो-फ़न शेरो-सुखन से भीग जाना सुबहो-शाम
जानें कितनी और इस मौसम की बरसातें बचीं

कब ज़बाँ ख़ामोश आँखें बंद हो जाएँ कि आ
आ कि मिल-जुल कर तो बतिया लें हैं जो बातें बचीं

बदक़लामी, नफ़रतें औ पैंतरे चालाकियाँ
क्या यही अब लेने देने को हैं सौंग़ातें बचीं

हर कोई यह जानता है क्यों उजाले हैं उदास
इन अँधेरों की अभी भी ‘नूर’ जी , घातें बचीं

नूर मुहम्मद `नूर
About the poet

नूर मुहम्मद `नूर

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नूर मुहम्मद `नूर

  1. बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़ - नूर मुहम्मद `नूर

    बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़धीरे-धीरे मर रहा आँखों का पानी हर तरफ़

    12.4K reads
  2. खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत में - नूर मुहम्मद `नूर

    खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत मेंइतना बरसाया खुदा ने मेहरबानी खेत में

    12.4K reads
  3. वे ख़ामख़ाह हथेली पे जान रखते हैं - नूर मुहम्मद `नूर

    वे ख़ाम-ख़्वाह हथेली पे जान रखते हैंअजीब लोग हैं मुँह में ज़ुबान रखते हैं

    12.4K reads
  4. हमको हर दिन उबाल कर मालिक - नूर मुहम्मद `नूर

    हमको हर दिन उबाल कर मालिकहर घड़ी मत हलाल कर मालिक

    12.4K reads
  5. सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहीं - नूर मुहम्मद `नूर

    सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहींकिसने ऐसा वक़्त मेरे गाँव में काटा नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like