खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत में - नूर मुहम्मद `नूर

नूर मुहम्मद `नूरनूर मुहम्मद `नूर17 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads


खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत में
इतना बरसाया खुदा ने मेहरबानी खेत में

खेत ही था गाँव उनका खेत ही था देश भी
डूब सपनों की गई यूँ राजधानी खेत में

बह गईं सब रोटियाँ-लंगोटियाँ भी बाढ़ में
बच गया आँखों में कुछ, कुछ और पानी खेत में

खनखना उठ्ठेगी फिर सोने के कंगन-सी फ़सल
जब पिघल जाएगी सोने- सी जवानी खेत में।

स्वप्न-ग्रासी योजनाएँ, बघ-नखी दुर्नीति की
ढूँढने पर ‘नूर’ मिलती है कहानी खेत में
नूर मुहम्मद `नूर
About the poet

नूर मुहम्मद `नूर

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नूर मुहम्मद `नूर

  1. बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़ - नूर मुहम्मद `नूर

    बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़धीरे-धीरे मर रहा आँखों का पानी हर तरफ़

    12.4K reads
  2. वे ख़ामख़ाह हथेली पे जान रखते हैं - नूर मुहम्मद `नूर

    वे ख़ाम-ख़्वाह हथेली पे जान रखते हैंअजीब लोग हैं मुँह में ज़ुबान रखते हैं

    12.4K reads
  3. हमको हर दिन उबाल कर मालिक - नूर मुहम्मद `नूर

    हमको हर दिन उबाल कर मालिकहर घड़ी मत हलाल कर मालिक

    12.4K reads
  4. सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहीं - नूर मुहम्मद `नूर

    सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहींकिसने ऐसा वक़्त मेरे गाँव में काटा नहीं

    12.4K reads
  5. बेमुल्क हो रहा है जो हिन्दोस्तान में - नूर मुहम्मद `नूर

    बे-मुल्क हो रहा है जो हिन्दोस्तान मेंहर पल समा रहा है मेरे ज़ेहनो-जान में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like