हमको हर दिन उबाल कर मालिक - नूर मुहम्मद `नूर

नूर मुहम्मद `नूरनूर मुहम्मद `नूर17 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

हमको हर दिन उबाल कर मालिक
हर घड़ी मत हलाल कर मालिक

तेरे नौकर हैं, ठीक है, फिर भी
थोड़ा ढँग से सवाल कर मालिक

कल जो आँधी है, कल जो दहशत है
कल का कुछ तो ख़याल कर मालिक

आज जो कह दिया, कहा लेकिन
कल से कहियो सँभाल कर मालिक

मोच आ जाये ना बुलंदी में
राह चल देखभाल कर मालिक

इन अँधेरों को नूर होना है
तेरी हस्ती उछाल कर मालिक
नूर मुहम्मद `नूर
About the poet

नूर मुहम्मद `नूर

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नूर मुहम्मद `नूर

  1. बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़ - नूर मुहम्मद `नूर

    बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़धीरे-धीरे मर रहा आँखों का पानी हर तरफ़

    12.4K reads
  2. खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत में - नूर मुहम्मद `नूर

    खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत मेंइतना बरसाया खुदा ने मेहरबानी खेत में

    12.4K reads
  3. वे ख़ामख़ाह हथेली पे जान रखते हैं - नूर मुहम्मद `नूर

    वे ख़ाम-ख़्वाह हथेली पे जान रखते हैंअजीब लोग हैं मुँह में ज़ुबान रखते हैं

    12.4K reads
  4. सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहीं - नूर मुहम्मद `नूर

    सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहींकिसने ऐसा वक़्त मेरे गाँव में काटा नहीं

    12.4K reads
  5. बेमुल्क हो रहा है जो हिन्दोस्तान में - नूर मुहम्मद `नूर

    बे-मुल्क हो रहा है जो हिन्दोस्तान मेंहर पल समा रहा है मेरे ज़ेहनो-जान में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like