बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़ - नूर मुहम्मद `नूर

नूर मुहम्मद `नूरनूर मुहम्मद `नूर17 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads



बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़
धीरे-धीरे मर रहा आँखों का पानी हर तरफ़

सोचता हूँ नस्ले-नौ कल क्या पढ़ेगी ढूँढकर
पानियों पर लिख रही दुनिया कहानी हर तरफ़

फिर भी कुछ दिखता नहीं जबकि उजाला खूब है
रौशनी-सी, तीरगी की तर्जुमानी हर तरफ़

मुल्क तो दिखता नहीं है मुल्क में यारो कहीं
दिख रही लेकिन है उसकी राजधानी हर तरफ़

किसको-किसको रोइएगा और क्या-क्या ढोइए
एक जैसी लानते और लनतरानी हर तरफ़

बर्फ़ के तोदे ही तोदे अब ख्य़ालो-ख़्वाब् पे
पर ग़ज़ल में `नूर जी! आतिश-बयानीं हर तरफ़

नूर मुहम्मद `नूर
About the poet

नूर मुहम्मद `नूर

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नूर मुहम्मद `नूर

  1. खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत में - नूर मुहम्मद `नूर

    खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत मेंइतना बरसाया खुदा ने मेहरबानी खेत में

    12.4K reads
  2. वे ख़ामख़ाह हथेली पे जान रखते हैं - नूर मुहम्मद `नूर

    वे ख़ाम-ख़्वाह हथेली पे जान रखते हैंअजीब लोग हैं मुँह में ज़ुबान रखते हैं

    12.4K reads
  3. हमको हर दिन उबाल कर मालिक - नूर मुहम्मद `नूर

    हमको हर दिन उबाल कर मालिकहर घड़ी मत हलाल कर मालिक

    12.4K reads
  4. सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहीं - नूर मुहम्मद `नूर

    सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहींकिसने ऐसा वक़्त मेरे गाँव में काटा नहीं

    12.4K reads
  5. बेमुल्क हो रहा है जो हिन्दोस्तान में - नूर मुहम्मद `नूर

    बे-मुल्क हो रहा है जो हिन्दोस्तान मेंहर पल समा रहा है मेरे ज़ेहनो-जान में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like