फ़रोग़-ए-हुस्न में क्या बे-सबात दिल का वजूद

Nooh NarviNooh Narvi18 Sept 1878 – 1 Jan 1962

4 min read · 13.4K reads

फ़रोग़-ए-हुस्न में क्या बे-सबात दिल का वजूद

वो आफ़्ताब ये शबनम वो आग ये बारूद

ज़हे मदारिज-ओ-इर्फ़ान-ओ-लुतफ़-ए-बज़्म-ए-शुहूद

हमीं हैं अब्द हमीं अबदियत हमीं माबूद

वो बार बार मोहब्बत से ज़िक्र-ए-ख़ैर करें

शहीद-ए-ग़म की यही फ़ातिहा यही है दरूद

सवाद-ए-शाम-ए-मोहब्बत है दूद-ए-बे-आतिश

तुलू-ए-सुब्ह-ए-तमन्ना है आतिश-ए-बे-दूद

ब-लुत्फ़-ओ-ऐश-ओ-निशात-ए-जहाँ मशू नाज़ाँ

दरीं सरा-ए-अदम आश्ना चे-हस्त व चे-बूद

निगाह-ए-नाज़ के जौहर ये पाए क्या मुमकिन

फ़ुग़ाँ भी तेग़ है लेकिन है तेग़-ए-ज़ंग-आलूद

उठी घटा की तरह छा गई फ़ज़ा की तरह

हुदूद-ए-हुस्न में तासीर-ए-इश्क़-ए-ना-महदूद

ख़ुदा के जल्वा-ए-क़ुदरत का पूछना क्या है

जिधर जिधर नज़र उट्ठी उधर उधर मौजूद

तरीक़-ए-इश्क़ में क्यूँ बार-ए-ग़म उठाए न दिल

इसी पहाड़ के नीचे है मंज़िल-ए-मक़्सूद

तुले हैं फिर मह-ओ-अंजुम मुझे सताने पर

दिल-ए-हज़ीं वही इक नाला-ए-फ़लक-पैमूद

ग़ज़ब हुआ कि मुक़द्दर मुझे वहाँ लाया

जहाँ सुकून भी नापैद लुत्फ़ भी मफ़क़ूद

रहा ये अपनी हयात-ओ-ममात का आलम

कभी वजूद अदम था कभी अदम था वजूद

निगाह-ए-नाज़ में दिल का कुछ इक़्तिदार नहीं

अगर अभी है ये मक़्बूल तो अभी मरदूद

हवास-ओ-होश फ़रिश्तों के जिस से रह न सकें

फ़ज़ा में गूँज रहा है वो नग़्मा-ए-दाऊद

बढ़ाए वादी-ए-हसरत में क्या क़दम कोई

कि ख़िज़्र-ए-राह भी गुम और राह भी मसदूद

फ़रोग़-ए-हुस्न तग़य्युर-पसंद कुछ भी नहीं

ज़िया-ए-किरमक-ए-शब-ताब की है कोई नुमूद

यहाँ अदा-ए-फ़राएज़ की सूरतें हैं जुदा

नमाज़-ए-इश्क़ में वाजिब नहीं रुकू-ओ-सुजूद

पयाम-ए-मर्ग भी पहुँचा नवेद-ए-ज़ीस्त के साथ

जो इत्तिफ़ाक़ से अमृत मिला तो ज़हर-आलूद

वफ़ा-ओ-इशक़ की दुश्वारियाँ ख़ुदा की पनाह

अजब अजब हैं शराइत अजब अजब हैं क़ुयूद

तसर्रुफ़ात-ए-मोहब्बत के सब करिश्मे हैं

नहीं तो क्यूँ हो तसद्दुक़ अयाज़ पर महमूद

अदम से आए थे हम और फिर अदम को गए

ये है हक़ीक़त-ए-क़ब्ल-अज़-वजूद-ओ-बा'द-ए-वजूद

तिरा क़लक़ भी तिरा दर्द भी तिरा ग़म भी

हमारे इश्क़ के इतने गवाह हैं मौजूद

ख़ुदा करे कि न दा'वा करें ख़ुदाई का

सुना तो होगा बुतों ने नतीजा-ए-नमरूद

बशर को क़ुव्वत-ए-एहसास ने ख़राब किया

जो ये न हो तो जहाँ में न फिर ज़ियाँ है न सूद

रह-ए-तलब में क़दम डगमगाए जाते हैं

सँभाल या मिरे अल्लाह या मिरे माबूद

निगाह कर्द ज़ि-क़हर-ओ-इताब फ़ित्ना-गरे

ब-ईं तवक़्क़ुफ़-ए-अंदक हवास-ओ-होश-ए-रबूद

जमाल-ए-शाहिद-ए-मुतलक़ से जिस को मतलब है

वो दिल सईद नज़र असअ'द आरज़ू मसऊद

जनाब-ए-'नूह' को तूफ़ान-ए-ग़म से ख़ौफ़ नहीं

कि इख़्तियार में उन के है कश्ती-ए-मक़्सूद

Nooh Narvi
About the poet

Nooh Narvi

Nooh Narvi or Muhammad Noah (1878- 1962 ) was born in district Rae Bareli (Uttar Pradesh). He learnt Arabic and Persian from Mir Najaf Ali and acquired a level of excellence in these languages. He also learnt English. Nuh is well known for his spontaneity and…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश