तामीर हम ने की थी हमीं ने गिरा दिए - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

तामीर हम ने की थी हमीं ने गिरा दिए
शब को महल बनाए सवेरे गिरा दिए

कमज़ोर जो होवे हों वो रिश्ते किसे अज़ीज़
पीले पड़े तो शाख़ ने पत्ते गिरा दिए

अब तक हमारी उम्र का बपचन नहीं गया
घर से चले थे जेब के पैसे गिरा दिए

पत्थर से दिल की आग सँभाली नहीं गई
पहुँची ज़रा सी चोट पतिंगे गिरा दिए

बरसों हुए थे जिन की तहें खोलते हुए
अपनी नज़र से हम ने वो चेहरे गिरा दिए

शहर-ए-तरब में रात हवा तेज़ थी बहुत
काँधों से मह-वशों के दुपट्टे गिरा दिए

ताब-ए-नज़र को हौसला मिलना ही था कभी
क्यूँ तुम ने एहतियात में परदे गिरा दिए
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like