सब गवाह हुए कातिलों के साथ - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

रिश्ता ही मेरा क्या है अब इन रास्तों के साथ
उसको विदा कर तो दिया आँसुओं के साथ

अब फ़िक्र है कि कैसे यह दरिया उबूर* हो
कल किश्तियाँ बँधी थीं इन्हीं साहिलों के साथ

अब फ़र्श हैं हमारे, छतें दूसरों की हैं
ऐसा अज़ाब पहले कहाँ था घरों के साथ

कैसा लिहाज़-पास, कहां की मुरव्वतें
जीना बहुत कठिन है,अब इन आदतों के साथ

बिस्तर हैं पास-पास मगर क़ुबर्ते* नहीं
हम घर में रह रहे हैं, अज़ब फ़ासलों के साथ

मैयत* को उठाके ठिकाने लगाइए
मौक़े के सब गवाह हुए कातिलों के साथ
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like