औरत

हरमीत विद्यार्थीहरमीत विद्यार्थी

1 min read · 12.4K reads

औरत नहीं होती सिर्फ़ बिस्तर

न ममता

न राखी

न कन्या

औरत सिर्फ़ रिश्ता नहीं होती

रिश्तों की सीमा के पार

औरतें महक भी होती हैं

और

आदमी के

अस्तित्व का बड़ा हिस्सा भी।

हरमीत विद्यार्थी
About the poet

हरमीत विद्यार्थी

View profile & all 2 Poems / Stories